जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 4 अगस्त तक कर सकते है आपत्ति दर्ज

ख़बर शेयर करें

मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल अनामिका द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित किया गया है। अनन्तिम प्रस्ताव के विरुद्ध कोई भी हितबव्द व्यक्ति अपनी लिखित आपत्ति कार्यालय सचिव पंचायती राज विभाग, उत्तराखंड शासन (कक्ष संख्या-19 शोभन सिंह जीना भवन, सचिवालय परिषद सुभाष मार्ग, देहरादून) में दिनांक 4 अगस्त 2025 की सायं 6:00 बजे तक आपत्तियां प्रस्तुत कर दें। दिनांक 5 अगस्त, 2025 को प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर तत्पश्चात दिनांक 6 अगस्त, 2025 को आरक्षण का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
Ad

You cannot copy content of this page