यश बिष्ट का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

ख़बर शेयर करें

धारी। ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल, पदमपुरी के छात्र यश बिष्ट (पुत्र श्री हयात सिंह बिष्ट, माता श्रीमती राधा देवी, ग्राम – कौल) ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल एचजीएस में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, विद्यार्थियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

यश की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक श्री कमलेश खोलिया, प्रधानाचार्य श्री विनोद चंद्र जोशी एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

इस उपलब्धि से गांव में भी खुशी का माहौल है। परिवारजनों सहित ग्रामीणों ने यश की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं। यश की मेहनत और लगन ने यह सिद्ध कर दिया कि परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page