भवाली में तीन लाख रुपए खोने पर पुलिस को दी तहरीर

ख़बर शेयर करें

भवाली। शुक्रवार को ज्याडी भुजान निवासी हरदयाल सिंह नेगी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देखर बताया कि 12 सितंबर को वह हल्द्वानी से मकान बेचकर देर शाम भवाली होते हुए खैरना की तरफ स्कूटी से जा रहा था। मेरे बैग में 3 लाख रुपये थे। भीमताल, भवाली कुछ देर रुकने के बाद में भवाली से ढाई किलोमीटर आगे गया। उसके बाद में सड़क किनारे गिर गया था। पुलिस मुझे उठाकर भवाली लाई। पुलिस की मदद से में खैरना गया। घर जाकर देखा तो बैग में 3 लाख रुपए नही थे। काफी खोजबीन करने के बाद भी रोये नही मिल पाए। जेब में रखे 18 हज़ार और मोबाइल सुरक्षित था। उन्होंने कोतवाली पुलिस से रुपए ढूढने में मदद करने की गुहार लगाई है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page