धारी ।
मंगलवार को सामुदायिक कुमाऊंवाणी सूपी में विश्व रेडियो दिवस धूमधाम से मनाया गया ।
रेडियो मैनेजर मोहन कार्की ने बताया इस बार रेडियो थीम – रेडियो सूचना देने , मनोरंजन करने और शिक्षित करने वाली एक सदी पर है ।
वहीं रेडियो कार्यक्रम के दौरान सुव्यस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (SVEEP) के अंतर्गत मतदाता शिक्षा , मतदाता जागरुकता का प्रचार – प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढा़ने के उद्देश्य से लाईव कार्यक्रम प्रसारित किया गया ।
इस मौके मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी रामगढ़ गीतिका जोशी ने कहा लोगों के बीच रेडियो का महत्व बढा़ना है वर्तमान स्मार्ट फोन की दुनिया में पूर्व से रेडियो का स्वर्णिम दौर रहा है जो जानकारी हासिल करने प्रमुख साधन रहा है ।
रेडियो ने सूचना के आदान प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई
है।
इस मौके विकासखण्ड रामगढ़ स्विप टीम
कुमाऊनी रेडियो स्टेशन सूपी में मतदाता जागरूकता के विषय को लेकर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को लेकर उपस्थित हुई ।
मतदाता के महत्व के बारे में कुमाऊनी भाषा के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया इसमें बच्चों द्वारा स्वरचित की समूह गीत, भाषण स्लोगन के माध्यम से अपने विचार जनता तक पहुंचा इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रामगढ़ गीतिका जोशी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रश्मि पांडे, मीनाक्षी कीर्ति ने प्रतिभा किया ।
कुमाऊ वाणी से मोहन सिंह कार्की ,नारायण सिंह , जितेंद्र सिंह रैकवार, कविता बिष्ट और प्रवीण शर्मा जी के विशेष सहयोग के लिए स्वीप टीम रामगढ़ का विशेष आभार व्यक्त किया ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

