भवाली। नगर के एक होटल में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल की बैठक का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद मठ मंदिरों के लिए क्या कर रहा है इस पर चर्चा की गई। रक्तदान व अन्य कार्यक्रमों के लिए युवा मातृशक्ति कैसे काम कर रही है। आपदा, गौ रक्षा को लेकर रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद किस तरह क्षेत्र में लोगो की किस तरह मदद कर रहा है देखस गया। आगे गो रक्षा व आपदा में काम करनेक लिए रणनीति बनाई गई है। जिससे विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल लोगो तक मदद पहुँचा सके।
बैठक में नैनीताल जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, जिला मंत्री दीपक मेहता, प्रखंड अध्यक्ष राजीव साह, उपाध्यक्ष प्रकाश नोटियाल, जिला उपाध्यक्ष खजान भट्ट, मंत्री अरुण कुमार, जिला सह मंत्री विवेक वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष करन पनेरू, संजय परगाई, शेर सिंह, कुंन्दन सिंह, गंगा सिंह, पूरन सिंह, बंटी, पीयूष नेगी, विनीत कुमार, सतीश चंद्र वाल्मीकि आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

