भवाली में साइबर क्राइम रोकने के लिए कार्यशाला का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के समृद्धि क्लासेस में कोतवाली एसएसआई रमेश बोहरा संचालक नीरज नेगी द्वारा वर्तमान में छात्र छात्राओ को नशे व साइबर क्राइम से बचाव को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसएसआई रमेश बोहरा ने छात्र छात्राओं को नशे और सड़क सुरक्षा , व साइबर सुरक्षा पर बचाव हेतु मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने किसी भी समस्या पर पुलिस को 1930 पर संपर्क करने के लिए कहा गया। महिला संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जागरूक रहकर पुलिस को सूचना देने को कहा गया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अभियान चलाया जाएगा। जिससे समय रहते अपराध होने से रोका जा सके। कहा मोबाइल फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करे। किसी भी तरह की ऑनलाइन सामग्री का इस्तेमाल करते वक्त सावधानी बरतना जरूरी है। ठगी होने या आशंका पर तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page