राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में हिमालय में आपदाएं चुनौती पर कार्यशाला का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में एन एस एस एंटी ड्रग सेल व रॉबर रेंजर्स के संयुक्त तत्वाधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत हिमालय क्षेत्र में आपदाएं चुनौती और निवारण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो अजरा परवीन ने किया। कार्यशाला में नेहरू पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान उत्तरकाशी द्वारा आपदा प्रबंधन से प्रशिक्षण प्राप्त आपदा मित्र संजय सिंह डंगवाल ने व्याख्यान दिया। कार्यशाला में हिमालय क्षेत्र की संवेदनशीलता ,आपदा के कारणों और उनसे बचाव की तकनीकों पर विस्तृत चर्चा हुई। वही भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे गुंजन, निकिता, पूजा ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ अनीता नेगी, संचालक डॉ अक्षय गुरुरानी, डॉ दीपा वर्मा, डॉ भुवन तिवारी, डॉ अनीता बिष्ट, डॉ दिशा पांडे ने अपने विचार रखे।इस दौरान कुमार, महेंद्र सिंह, कंचन , रजनी, मेघा, पूजा आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  गेठिया ज्योलीकोट डायरिया प्रकोप: ब्लॉक प्रमुख ने किया स्थलीय भ्रमण, मुख्य जल स्रोतों के लिए गए सैंपल
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page