भवाली। गुरुवार को जिला अग्रणी बैंक कार्यालय, नैनीताल द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए नगर पालिका कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के आर आर्य, के निर्देशन में कार्यशाला में वेडर्स को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ डिजिटल ऑनबोर्ड करने एवं पी एम स्वनिधि योजना में लिए गये ऋण को समय पर भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सभी बैंको द्वारा वेंडर्स की समस्याओं का समाधान किया गया। योजना के अंतर्गत अच्छा काम करने वाले वेंडरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में अग्रणी बैंक के रोहित बिष्ट, कूर्मांचल बैंक पवन साह, कोआपरेटिव बैक के मनोज दरम्वाल, स्टेट बैंक के बैंक योगेन्द्र पपोला, बैंक ऑफ बडौदा के भूपेश रावत, अनित कुमार, सी एन एन बैंक के जितेन्द्र राणा, सूडा लिपिक गौरव नेगी, वरिष्ट लिपिक इन्द्र कपिल, लिपिक पंकज जोशी आदि उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

