रामगढ़ में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ क्षेत्र में एक मजदूर निर्माणाधीन दो मंजिला भवन की छत से गिर गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद उसे नैनीताल रेफर किया गया, जहां से हल्द्वानी रेफर करने के दौरान मजदूर ने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। स्वार रामपुर निवासी 35 वर्षीय चरण सिंह रामगढ़ क्षेत्र में मजदूरी करता था। रविवार रात वह अन्य मजदूरों के साथ निर्माणाधीन भवन में सोया हुआ था। देर रात प्यास लगने पर वह पानी लेने के लिए जा रहा था। अंधेरा होने के कारण असंतुलित होकर दो मंजिल ऊंचाई से नीचे जा गिरा। गंभीर रूप से चोटिल चरण सिंह को अन्य मजदूर और ठेकेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नैनीताल रेफर कर दिया गया। रात करीब दो बजे एम्बुलेंस से उसे बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस में चढ़ाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page