एरो इंस्टीट्यूट में महिला बैठकी होली का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ रोड स्थित एरो इंस्टीट्यूट में महिला बैठकी होली का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। ढोलक और मंजीरों की मधुर थाप पर छात्राओं ने ‘केसरिया रंग किसने डाला’ और ‘मलत मलत नैना लाल भये’ जैसे होली गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
अध्यापिका निशा साह ने कहा कि ऐसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ समाज में एकता और उत्साह का संदेश देते हैं। समापन पर आलू के गुटके, भांग की चटनी और गुजिया वितरित कर सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं होली पर्व के शांतिपूर्ण संपन्न होने की कामना की गई। इस अवसर पर निशा साह, हिमानी आर्या, इकरा सलमानी, कविता कनवाल, मीनाक्षी बोरा, आकांक्षा खंडे, दीक्षा, अनुष्का, साक्षी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page