रामगढ़ में महिलाओं को लोक अदालत की जानकारी दी

ख़बर शेयर करें

भवाली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष जिला जज नैनीताल निर्देशानुसार रामगढ़ के पैरा लीगल वॉलिंटियर धीरज कुमार शर्मा ने रामगढ़ की ग्राम पंचायत नैकाना में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर होने वाले दुर्व्यवहार पोश एक्ट के नियमों के विषय में जानकारी दी। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वही सुप्रीम कोर्ट में 29 जुलाई, 2024 से 3 अगस्त, 2024 तक होने जा रहे विशेष लोक अदालत की जानकारी दी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page