भवाली। नगर के मुख्य चौराहे में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में चंपावत भाजपा मंडल अध्यक्ष व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री होश में होश में आओ नारे लगाए। एकजुट हो कहा कि चंपावत की नाबालिक बच्ची के साथ भजपा मण्डल अध्यक्ष ने दुष्कर्म किया है। बहन बेटियों की सुरक्षा में हो रही चूक पर मुख्यमंत्री धामी का पुतला दहन किया। कहा जल्द दोषी को फांसी की सजा दी जाए। कार्यकर्ताओं ने एक कहा कि भाजपा से बेटीयों को बचाना बहुत मुश्किल हो रहा है। इनकी कथनी और करनी में धरती आसमान का अंतर है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नारा कोरा साबित हो रहा है। वही अंकित भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया। तथाकथित सफेदपोश लोगों को सरकार संरक्षण दे रही है। इस दौरान जिला अध्यक्ष महिला खष्टी बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल आर्य, एडवोकेट भगवत प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष सुजान रजवार, उषा कनौजिया, तुलसी बिष्ट, मोहन, प्रमोद कुमार ,भुवन, पंकज कुमार सददा मिया, ललित, मीनाक्षी आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

