भवाली में महिला चिकित्सक नही होने से परेशान हो रही महिलाएं

ख़बर शेयर करें

भवाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बरसात के मौसम में ओपीडी बढ़ने लगी है। अस्पताल में हर दिन बुखार, उल्टी, खासी, जुखाम के मरीज पहुँच रहे हैं। एक दिन में 2 सौ से अधिक मरीज इन दिनों उपचार के लिए पहुँच रहे हैं। लेकिन इन दिनों 3 डॉक्टरों के होने से मरीज़ों को देखने मे परेशानी हो रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ रमेश कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में सर्दी जुखाम बुखार के ज्यादा मरीज पहुँच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सिर्फ 3 डॉक्टर ही है। जिससे मरीजों को देखने मे परेशानी हो रही है। अस्पताल आये सभी मरीजो को देखा जा रहा है। शुक्रवार को 120 मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुँचे सभी को उपचार के बाद भेजा गया। वही महिला चिकित्सक नही होने से महिलाओं को प्रसव के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दो दिन में 2 प्रसव हुए है। लेकिन प्रसव के लिए महिलाओं को नैनीताल हल्द्वानी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page