सैल्फी ले रही महिला झील में गिरी

ख़बर शेयर करें

नैनी झील किनारे सैल्फी ले रही महिला का पैर फिसला और वह सीधे झील में जा गिरी। झील में गिरते ही महिला के परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया। सौभाग्यवश झील किनारे तैनात पुलिस के जवान उस वक्त गश्त पर थे। उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद ली और बिना समय गंवाए झील से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

घटना की सूचना मिलते ही महिला को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों के अनुसार महिला को हल्की ठंड और घबराहट के अलावा कोई गंभीर चोट नहीं आई।इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे झील किनारे फोटो या सेल्फी लेते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें और सुरक्षा के नियमों का पालन करें। जानकारों के अनुसार, नैनीताल में हर साल सेल्फी के कारण इस तरह की कई घटनाएं सामने आती हैं।इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि महज एक अच्छी तस्वीर के लिए जान जोखिम में डालना कितना खतरनाक हो सकता है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page