भवाली में जल संस्थान को लेकर स गरजे महिला बुजुर्ग

ख़बर शेयर करें

-महीनों से खुले गड्ढे को लेकर जल संस्थान के प्रति लगाए नारे

भवाली। नगर में गर्मी आने से पहले ही पेयजल समस्या शुरू हो गई है। गुरुवार को हरसौली क्षेत्र के बुजुर्ग महिलाओ युवाओं ने निवर्तमान सभासद मुकेश कुमार के साथ मिलकर घोड़ाखाल सड़क के पास एकत्र होकर जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाए। वही जल संस्थान मुर्दाबाद मुर्दाबाद, ये मनमानी नही चलेगी नारे लगाए। स्थानीय जनता ने कहा कि जल संस्थान के अधिकारियों को बोलने का तमीज नही है। जनता अपने हक की बात कहती है लेकिन अधिकारियों को वह नही पचती। कहा जल्द कुमाऊ आयुक्त को मिलकर समस्या बताई जाएगी। निवर्तमान सभासद मुकेश कुमार ने कहा कि बिना अनुमति के तीन महीने पहले हरसौली की बीच सड़क में जल संस्थान ने गद्दा खोदा था। जिससे कई स्कूली बच्चे व बुजुर्ग महिलाएं इसमे चोटिल हो गई थी। 30 से 40 बार विभाग को गड्ढा भरने के लिए कहा गया।। लेकिन विभाग नही चेता। ग्रामीणों ने खुद गड्ढे को भरा। उन्होंने कहा कि जल संस्थान के एई को फोन कर वार्ड की जनता की समस्या सुनने को बुलाया गया। लेकिन उन्होंने फालतू समय नही हैं कहकर आने से मना कर दिया। कहा कि सरकारी काम मे बाधा डालोगे तो इसका अंजाम अच्छा नही होगा। कहा कि वार्ड की जनता को धमकाया गया है। कहा कि कुमाऊ आयुक्त से मिलकर कनेक्शनों की जांच के लिए कहा जायेगा। कहा अभी से पानी नही आ रहा है। जल संस्थान अन्य लोगो को पानी दे रहा है। वार्ड की जनता पानी के लिए तरस रही है। कहा बच्चों को स्कूल भेजने के लिए भी पानी नही आ रहा है। कहा आगे उच्य स्तरीय जांच करने को अधिकारियों से मिलेंगे। एई रवि डोभाल ने बताया कि कुछ घरों में पानी नही जा रहा था। जिसको लेकर पानी ठीक किया जा रहा था। वहां पर कुछ असामाजिक तत्वों ने कर्मचारियों को काम करने से रोका। जिसको लेकर कार्रवाई की जा रही है।
इस दौरान प्रदर्शन में निवर्तमान सभासद मुकेश कुमार, नंद राम, प्रदीप कुमार, राज दीप, शंकर सिंह, मनोज कुमार, मनिशनकुमार, हिमांक, सुधा देवी, रोहितास कुमार, हिमांशु आर्या, अभिषेक आर्या दीपा देवी, तुलसी देवी, मुन्नी देवी, जजानकी देवी, कृष्णानंद, हरेंद्र आर्या, बॉबी आर्या आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page