गैस सिलेंडर के लिए महिलाओं में झड़प, खिंचे एक दूसरे के बाल

ख़बर शेयर करें

गोदाम में पहुंची गाड़ी से रसोई गैस सिलेंडर पहले उतारने को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। बीच-बचाव को आए गैस प्रबंधक व स्टाफ से अभद्रता की गई। इस घटना से क्षुब्ध गैस एजेंसी ठेकेदार और कर्मचारी धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जानकारी के अनुसार, सुबह जब रसोई गैस सिलेंडर लेकर गाड़ी गोदाम में पहुंची तो दो महिलाएं सिलेंडर उतारने के लिए आगे पहुंच गईं। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ने डंडे और मौके पर रखा झाड़ू उठा लिया। अचानक भड़के इस विवाद पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोप है कि घटना को देखकर गैस प्रबंधक और अन्य कर्मचारी बीच-बचाव करने लगे तो दोनों महिलाओं ने उनसे भी अभद्रता कर दी। दोनों महिलाओं के तेवर देखकर लोग वहां से इधर-उधर होने को मजबूर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों महिलाओं को थाने ले जाया गया। दोनों महिलाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर गैस प्रबंधक केआर आर्य अपने कर्मचारियों और ठेकेदार के साथ धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गैस प्रबंधक ने आरोप लगाया कि गोदाम में गाड़ी आने पर महिलाएं आएदिन जबरदस्ती गैस सिलेंडर उतार लेती हैं। जब उनसे मना किया जाता है, तो वह उल्टा आरोप लगाने लगती हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page