भवाली। रविवार को नगर के सेनिटोरियम में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की महिलाओं ने बृहद पौधारोपण अभियान चलाया।
भवाली में मुख्य संयोजक खष्टी बिष्ट ने क्लब के सभी महिलाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जहां पौधारोपण अति आवश्यक है, वही लउससे भी आवश्यक पौधों का संरक्षण बेहद जरूरी है। बिष्ट ने कहा हमारे उत्तराखंड में 60 प्रतिशत भूमि पर वन क्षेत्र होने की वजह से उत्तराखंड अपने आप में बहुत खूबसूरत है। साथ ही इस खूबसूरती और पर्यावरण को बचाए रखने में हम सभी ने सहयोग करना चाहिए। कहा सैनिटोरियम वन भूमि में बांज, उतीश, देवदार, पांगर , और तेजपत्ता के पौधे लगाए गए।
संकल्प लिया कि जो भी पौधे लगाए हैं उनका संरक्षण किया जाएगा।
कार्यक्रम सहसंयोजक प्रगति जैन ने सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान अध्यक्ष लेकसिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी, सचिव रमा जोशी मुख्य संयोजक खष्टी बिष्ट, सहसंयोजक प्रगति जैन, हेमा भट्ट, रानी साह, दीपा पांडे ,गीता साह , प्रेमा अधिकारी, हेमा, कविता त्रिपाठी दीपा बिनवाल, रामा तिवारी, गंगा अकोलिया, रेखा जोशी दया कुमार, लीला राज, ज्योति ढौढियाल, दया कुमार, तुसी साह दीपिका आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

