हल्द्वानी के चकलुवा में सर्पदंश से महिला की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। चकलुवा के देवीपुरा तल्ला क्षेत्र में सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है व परिवार में कोहराम मचा है। घटना सोमवार सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। सुबह तीन बजे के पास जीवन्ती देवी उम्र 61 वर्ष पत्नी आन सिंह निवासी देवीपुरा तल्ला बैड से उठकर बाथरूम जा रही थी।बैड से उतरी तो उनके पैर के नीचे रखने पर सांप ने डंस लिया। उनके चिखने पर परिजन उठे कमरे की लाईट जलाई तो कमरे में कोबरा सांप देख सभी के होश उड गये।आनन-फानन में परिजन अपने वाहन से ईलाज के लिए बाजपुर ले गये। जहां डाक्टरों ने जीवंती देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर क्षेत्र के लोगों का उनके घर पर शोक सवेदंना के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड पडा।बाद में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जीवंती के बडे पुत्र रमेश ने बताया कि कोबरा सांप था सांप के काटने के दस मिनट में ही मां बेहोश हो यी थी।।ग्रामीणों ने वन विभाग से उक्त परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। विभाग ने पीडित परिवार को मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने लोगों से घरों के आस-पास सफाई रखने की अपील की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page