भवाली में लकड़ी लेने जंगल गई महिला खाई में गिरी

ख़बर शेयर करें

-पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाला बाहर

भवाली। नगर के सेनिटोरियम क्षेत्र में लकड़ी लेने गई महिला अनियंत्रित होकर गहरी खाइ में जा गिरी। लोगो ने 112 में पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस ने स्ट्रेचर की मदद से महिला को खाई से निकालकर सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस जानकारी के मुताबिक सुधा 40 पत्नी नंदू निवासी रेहड़ लकड़ी लेने सेनिटोरियम के पास जंगल मे गई थी। अचानक पैर फिसलने से महिला गहरी खाइ में जा गिरी। आनन फानन में लोगो ने 112 में कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस व लोगों ने महिला को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि महिला को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page