कमरे में फंदे में झूलती मिली महिला, मौत

ख़बर शेयर करें

एक निजी कंपनी में काम करने वाली हल्द्वानी दमुवाढूंगा निवासी शिक्षक की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली थीं। परिजन में उन्हें फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

पुलिस के मुताबिक चौफुला चौराहा दमुवाढूंगा निवासी संजीत लोहिया बागेश्वर के एक स्कूल में शिक्षक हैं। वह बागेश्वर में अपने 16 साल के बेटे के साथ रहते हैं। जबकि 38 वर्षीय पत्नी चंद्रकला लोहिया दमुवाढूंगा में रहती थीं। वह एक मार्केटिंग कंपनी के लिए काम करती थीं। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले ही संजीत एक माह की छुट्टी पर अपने बेटे के साथ घर आए थे। गुरुवार शाम करीब सात बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद संजीत घर से बाहर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो पत्नी दुपट्टे के सहारे कमरे में लटकी मिलीं। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मौत की वजह पीएम रिपोर्ट स्पष्ट होगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page