सिलेंडर फटने से महिला की मौत

ख़बर शेयर करें

दिल्ली के कृष्ण विहार इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से महिला की मौत हो गई है। घटना आरडी पब्लिक स्कूल के पास क्यू ब्लॉक की बताई जा रही है। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि घर का आधा हिस्सा ढह गया जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई।महिला की पहचान 24 साल की रजनी के तौर पर हुई है। इसके अलावा एक महिला के झुलसने की भी खबर है। घटना के तुरंत बाद फायर डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद दमकल की दो गाड़िया तुरंत मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

दिल्ली फायर सर्विस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कृष्ण विहार इलाके के क्यू ब्लॉक में सिलेंडर ब्लास्ट की जानकारी मिली थी। वहीं घर (ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर) का आधा हिस्सा भी ढह गया था जिसमें 24 साल की रजनी की मौत हो गई। वहीं अन्य महिला झुलस गई है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page