डेंगू से महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

ख़बर शेयर करें

काठगोदाम रेलवे कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय एक महिला की मंगलवार शाम डेंगू से मौत हो गई। महिला का नैनीताल रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में सोमवार से उपचार चल रहा था। नैनीताल जिले में डेंगू से मौत का पहला मामला सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

नैनीताल की सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि काठगोदाम स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी एक 36 वर्षीय महिला को उसके परिजनों ने खराब तबीयत के चलते सोमवार शाम नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। महिला को करीब हफ्ते भर से बुखार की शिकायत थी। निजी अस्पताल में जब महिला का ब्लड सैंपल लेकर कार्ड टेस्ट किया गया, तो डेंगू के लक्षण मिले। इसके बाद सैंपल को एलाइजा जांच के लिए लैब भेजा गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला की एलाइजा रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मौत के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page