इलाज के दौरान युवती की मौत, गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

इलाज के दौरान युवती की मौत, गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। इलाज के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, टाउन धानमिल निवासी रामचंद्र ने 4 अक्टूबर को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। आरोप है कि 3 अक्टूबर को गुरुद्वारा वाली गली, कालाढूंगी रोड निवासी नईम उर्फ नईम पहलवान उनकी पत्नी मीनाक्षी टम्टा (23) का इलाज कर रहा था। इलाज के दौरान मीनाक्षी की मौत हो गई।
तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 338/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने तलाश और सुरागरसी के बाद आरोपी नईम को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल ललित गोस्वामी शामिल रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page