दुःखद::फ्रिज के तार से करंट लगने से महिला की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर क्षेत्र की कॉलोनी में नंगे पांव फ्रिज का प्लग निकालते समय महिला को करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
एसआई जयबीर सिंह ने बताया कि कमोला कॉलोनी निवासी मनोज कुमार की 38 वर्षीय पत्नी तारा देवी सुबह नहाने के बाद फ्रिज का प्लग निकालने लगीं। नहाकर आने के कारण उनका शरीर गीला था और पैरों में चप्पल भी नहीं थी। करंट लगने से गंभीर घायल महिला को सीएचसी कालाढूंगी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आग्रह पर एसडीएम ने शव का पोस्टमार्टम न कराने की सहमति दी। इसके बाद
परिजन शव को घर ले गए। देर शाम तारा का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि तारा का पति मजदूरी करता है। उनके दो बच्चे हैं

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page