स्कूटी सीखते समय दीवार पर टकराने के बाद महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

ख़बर शेयर करें

पति के साथ मायके आई एक महिला स्कूटी सीखते समय दीवार से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सात दिन बाद इलाज के बाद महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

खन्स्यूं के गरगड़ी तल्ली निवासी कविता मेहता (25) पति ललित मोहन सिंह के साथ हल्द्वानी स्थित मायके आई थीं। मेडिकल चौकी पुलिस के मुताबिक कविता पांच फरवरी की सुबह महिला डिग्री कॉलेज के मैदान में स्कूटी सीख रही थी। मैदान के चक्कर लगाने के बाद वह गेट से बाहर निकल गई। इसी बीच अचानक स्कूटी सामने दीवार से टकरा गई। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। परिजनों ने उसे नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page