कैंची धाम में उपराष्ट्रपति के आने से ये रहेगा डायवर्जन प्लान, घर से रूट देखकर निकलें

ख़बर शेयर करें

सुबह छह बसे से उपराष्ट्रपति की वापसी तक डायवर्ट रखे जाएंगे हल्द्वानी से नैनीताल तक के वाहनहल्द्वानी पहुंचने के 15 मिनट पहले से जीरो जोन कर दिया जाएगा अमृतपुर मोड़ तक का रास्ता


30 मई को जिले में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ कैंची धाम और नैनीताल के भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही पूरे जिले का रूट डायवर्जन भी किया है। मंगलवार की देर रात एसपी सिटी प्रकाश चंद ने तकनीकि और यातायात अधिकारियों के साथ बैठक कर रूट प्लान तैयार कराया और उसे जारी किया। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने लोगों और पर्यटकों से सहयोग की अपील की है। पुलिस की ओर से जारी हुआ रूट प्लान सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक लागू रहेगा। वहीं जब तक वीवीआईपी मूवमेंट पूरा नहीं हो जाता तब तक भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी ने सख्ती से पूरे जिले की पुलिसफोर्स को निर्देश जारी करते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही और अनदेखी को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा किताब कौतिक

हल्द्वानी से पर्वतीय मार्गों को जाने वालों के लिए यह रहेगी व्यवस्था

  • रामपुर और बरेली रोड से जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट कर आरटीओ मार्ग होते हुए वाया कालाढूंगी भेजे जाएंगे।
  • चोरगलिया रोड से जाने वाले वाहन कुंवरपुर तिराहा से डायवर्ट कर पंचायतघर से कालाढुंगी होते हुए निकाले जाएंगे।
  • कालाढुंगी रोड से आने वाले वाहनों को नैनीताल तिराहा कालाढुंगी से डायवर्ट होकर गंतव्य तक भेजा जाएगा।
  • हल्द्वानी से भीमताल रोड की ओर जाने वाले वाहनों को वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक भीमताल मोड़ से ज्यूलीकोट भेजा जाएगा।
  • रोडवेज और केमू की पर्वतीय मार्गों को जाने वाली बसें सुबह छह बजे से भीमताल मोड़ से ज्यूलीकोट होते हुये निकाली जाएंगी।
यह भी पढ़ें 👉  मौना इंटर कॉलेज में आयोजित होगा संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन

नैनीताल शहर के लिए डायवर्जन प्लान

  • नैनीताल शहर से बाहर जाने वाल ट्रैफिक रुसी बाईपास एक और दो से होता हुआ कालाढूंगी की तरफ भेजा जाएगा।
  • रानीखेत, अल्मोड़ा, और पिथौरागढ़ से भवाली को जाने वाले वाहन शीतला होते हुए खुटानी को भेजे जाएंगे।
  • हल्द्वानी से भवाली-भीमताल की तरफ जाने वाला ट्रैफिक वाया ज्योलीकोट जाएगा।
  • वीवीआईपी फ्लीट के निकलने के बाद भवाली से हल्द्वानी को जाने वाले ट्रैफिक को काठगोदाम तक वन-वे रखा जाएगा।
  • नैनीताल से अल्मोड़ा को जाने वाला ट्रैफिक सुबह नौ बजे से भवाली तिराहा से रामगढ़ तिराहा-शीतला होते हुए क्वारब को जायेगा।
यह भी पढ़ें 👉  नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था फर्जी आईबी अधिकारी, रौब के लिए रखी थी एयरगन

यहां रोके जाएंगे वाहन
नैनीताल बैंक तिराहा पर और लालडांठ से पनचक्की को ओर आने वाले वाहनों को पनचक्की तिराहा पर व चोरगलिया रोड से आने वाले वाहनों को थाना काठगोदाम पर वीवीआईपी फ्लीट के निकलने तक के लिए रोक दिया जाएगा। उपराष्ट्रपति के हल्द्वानी पहुंचने से 30 मिनट पहले से ही पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली रोडवेज और केमू की बसों को स्टेशनों पर ही रोक दिया जाएगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page