कैंची धाम में आज बहेगी आस्था की बयार

ख़बर शेयर करें
  • स्थापना दिवस पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

भवाली। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को होने वाले कार्यक्रम और मालपुए के प्रसाद को लेकर रविवार शाम से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर के पास कतार में लगना शुरू हो गए थे।श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर के आसपास खोया-पाया केंद्र, मेडिकल टीम, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपद प्रतिक्रिया बल उत्तराखंड की टीमें तैनात
की गई हैं। डॉग स्काट, बम डिस्पोजल दस्ता चप्पे चप्पे पर नजर बनाए है। बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पनिराम ढाबे से जंगलात बैरियर तक ई-टैंपो सेवा संचालित की जा रही है। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह भयु ने बताया कि 12 जून से ही मालपुए बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। मंदिर में लगातार रामायण पाठ का आयोजन चल रहा है। रविवार को विधि-विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ। हवन के बाद स्थापना दिवस के धार्मिक कार्यक्रम पूर्ण माने जाते हैं, जबकि पूरी रात भजन संध्या का आयोजन जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजे बाबा नीम करौली महाराज को भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही काकड़ीघाट मंदिर, भूमियाधार और हनुमानगढ़ी मंदिर में भी मालपुए का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रदीप साह ने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज की कृपा से हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाबा जिसे बुलाते हैं, वही उनके दरबार में पहुंचता है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।स्थापना दिवस को लेकर कैंची धाम क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। वही सिक्योरिटी सुपरवाइजर बिनोद कुमार अपनी टीम के साथ लगातार भक्तो की सेवा में है। उन्होंने लोगो से शान्ति से बाबा के दर्शन कर प्रसाद लेने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में स्थापना दिवस पर एक किमी लंबी लाइन में भक्तों मे दिखी आस्था

अच्छी खबर इमेज कटिंग बना दो

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page