प्रॉपर्टी डीलर पति की मौत के एक वर्ष बाद पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी प्रॉपर्टी डीलर पति की मौत के एक वर्ष बाद पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात विमला सती ने अपने 15 वर्षीय बेटे दक्ष और सास शीला सती के साथ सामान्य रूप से खाना खाया। इसके बाद वह देर रात करीब 12:30 बजे तक अपने बेटे के साथ टहलती रहीं। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन इसके बाद रात में उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। फांसी के फंदे में झूली विमला देवी के शव के पास एक सुसाइड नोट भी पड़ा हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा कि यदि वह जिंदा रहीं तो पागल हो जाएंगी, इससे बेहतर है कि वह मर जाएं।
परिजनों के अनुसार, उनके पति कौशल कुमार, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे, की भी एक साल पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही विमला सती गहरे सदमे में थीं। वह डिप्रेशन की दवाइयां ले रही थीं और उन्हें नींद न आने की समस्या भी रहती थी।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।
इस घटना से जहाँ परिवार में कोहराम मचा हुआ है वही पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page