लापरवाही::पोस्टमार्टम हाउस में बदल गए शव घर पहुँचे तो पता चला

ख़बर शेयर करें

 हल्द्वानी में रविवार को पनियाली (मुखानी) निवासी एक परिवार बुजुर्ग परिजन के शव की जगह बागेश्वर के युवक की लाश उठाकर घर ले गया। वहां जब कफन हटाया गया, तो शव देख परिजन हैरान रह गए। वहीं मोर्चरी में जब बागेश्वर के परिजनों को युवक की जगह बुजुर्ग की बॉडी मिली, तो हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

बागेश्वर की चिड़ंग पंचायत के 40 साल के मनोज सिंह की पड़ोसियों से किसी बात को लेकर 12 जून की रात मारपीट हो गई थी। मनोज को गंभीर हालात में हल्द्वानी के एसटीएच लाया गया था। यहां शनिवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं पनियाली, रेशमबाग निवासी 64 वर्षीय रमित चंद्र ने 17 जून को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ गटक लिया। रविवार सुबह उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले बागेश्वर के युवक का पोस्टमार्टम हुआ और फिर हल्द्वानी के बुजुर्ग का। जैसे बागेश्वर के युवक की लाश बाहर आई और कर्मी ने आवाज लगाई। भूलवश हल्द्वानी वाला परिवार आ गया और लाश लेकर घर चला गया। कुछ देर में बुजुर्ग की बॉडी बाहर आई। बागेश्वर के परिवार ने उसे देखा तो हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई
Listen
Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page