भवाली में रामनगर के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

-शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

भवाली। गुरुवार को कोतवाली में रामनगर की एक युवती ने वही के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर सौप कार्रवाई की मांग की है। युवती ने पत्र लिख कहा है कि फेसबुक में मेरी पहचान एक साल पहले ओम प्रकाश उर्फ़ मोहित निवासी मालधन रामनगर से हुई थी। कहा कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दो बार उसके साथ शारिरिक संबंध बनाए। एक बार वह घुमाने के बहाने से भवाली लाया, और दूसरी बार काशीपुर ले गया। कहा कुछ समय बाद वह शादी करने से मना करने लगा। और तू मेरे लाइन नही है कहने की बात कर मुझे ब्लॉक कर दिया। और फोन में गाली गलौज कर धमकियां देने लगा। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वही गुरुवार को पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 376(2), 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page