कैंची धाम में वित्त मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल का किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

भवाली। मंगलवार को वित्त मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने कैंची धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, भाजपा नेता अखिलेश सेमवाल अक्की ने बाबा की फ़ोटो देकर स्वागत किया। वही उन्होंने मन्दिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर देश प्रदेश की खुशहाली के लिए प्राथना की। उन्होंने 20 मिनट मन्दिर में रुककर मन्दिर की दिनचर्या जानी। कहा कि आज देश दुनिया से कैंची धाम में बाबा के दर्शनों को भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। कहा बाबा का दिव्य धाम है। हर किसी पर बाबा की कृपा बन रही है। जिससे हर दिन हजारो की संख्या में लोग पहुँच रहे हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page