प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होगा भव्य स्वागत, सज गया पिथौरागढ़

ख़बर शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्तूबर, गुरुवार को तड़के 4 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 5.30 बजे बरेली स्थित वायुसेना का त्रिशूल एयरबेस पर पहुंचेंगे। बरेली से वह 6 बजे उड़ान भरेंगे और सुबह 8 बजे ज्योलिंगकांग पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

पीएम पिथौरागढ़ में आदि कैलास दर्शन के बाद पार्वती कुंड जाएंगे। गुंजी में प्रधानमंत्री स्थानीय लोगों से बात भी करेंगे। इसके बाद वह जागेश्वर धाम पहुंचेंगे। जागेश्वर में पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री दोपहर 1 बजे वापस पिथौरागढ़ पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से शाम 5 बजे प्रधानमंत्री की दिल्ली वापसी होगी। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए यहां की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरा पिथौरागढ़ सज गया है

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page