स्वागत::न्यायधीशों के स्वागत में भवाली में कुमाउँनी संस्कृति के बैनर लगाएं, आज शुरू होगी कांफ्रेंस

ख़बर शेयर करें

भवाली में शनिवार (आज) से दो दिवसीय न्यायिक कॉन्फ्रेंस शुरू हो रही है। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं विभिन्न न्यायिक अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

न्यायिक कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर नगर को सजाया गया है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले भीमताल से नैनीताल तक यातायात प्रभावित रहेगा। एसएसपी नैनीताल की ओर से जारी अपील में भी साफ किया गया है कि दो दिन यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी अन्यत्र मार्गों से आवाजाही करें। भवाली स्थित उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी (उजाला) में नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी की ओर से नॉर्थ जोन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। छह अन्य राज्यों से हाईकोर्ट के न्यायाधीश भी शामिल होंगे। इसके अलावा 150 न्यायिक अधिकारी कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह करेंगे। शनिवार और रविवार को होने जा रही दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में समसामयिक न्यायिक विकास और न्याय प्रणाली को विधि एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से सुदृढ़ बनाए जाने संबंधी विषय पर मंथन होगा। कुमाउनी संस्कृति एवं परंपरा के तहत लगाए गए स्वागत बैनरों में ऐपण से स्वागतम लिखा गया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा की ओर से एक अपील जारी की गई है। भीमताल से नैनीताल तक 30 सितंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक यातायात प्रभावित रहने की बात कही गई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page