फरसौली में शुरू नही किया जल जीवन मिशन का काम, टैण्डर होगा निरस्त

ख़बर शेयर करें

भवाली। जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न ग्राम सभाओं में हर घर तक नल व पानी पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। जबकि ग्रामसभा नगारीगांव के फरसौली व नगारीगांव में इस योजना के तहत अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
जल जीवन मिशन के तहत फरसौली व नगारीगांव में कार्य अब तक शुरू नही हुआ। जबकि इस योजना के तहत फरसौली क्षेत्र में एक बोरिंग व पाईपलाइन बिछाने का कार्य होना है। जिसकी टैंडर प्रक्रिया विभाग ने पूर्ण कर ली है। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि ग्रामसभा के तिरछाखेत में जल जीवन मिशन के कार्य चल रहे है। जल्द ही नगारीगांव व फरसौली में भी पाईप लाइन बिछाने का कार्य होगा। उन्होंने बताया फरसौली में रोडवेज कार्यशाला के समीप बोरिंग भी होनी है। जिसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। बोरिंग का कार्य जल्द शुरू करने के लिए वार्ता की जा रही है। वही जेई हर्षित आर्य ने बताया कि टैंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। लेकिन ठेकेदार ने कार्य शुरू नहीं किया है। कई बार ठेकेदार को कार्य शुरू करने को कहा जा चुका है। यदि जल्द ठेकेदार कार्य प्रारंभ नही करता तो टैंडर निरस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page