भवाली। नगर में लगातार पेयजल समस्या बढ़ रही है। जल संस्थान रेहड़, श्यामखेत तमटुयूडा, सेनिटोरियम वार्डो में टैंकरो से पानी की सप्लाई कर रहा है। ट्यूबलो के गिरते जलस्तर से हर दिन समस्या बढ़ने लगी है। सहायक अभियंता रवि डोभाल ने बताया कि दूध डायरी व 3 अन्य पानी के कनेक्शन काटे गए हैं। कहा कि लगातार पानी की बर्बादी की जा रही थी, साथ ही कुछ लोग घरेलू कनेक्शन का प्रयोग अन्य कार्यो में प्रयोग करते मिले। जिसके चलते कनेक्शनों को काट दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी नलों में टुल्लू पम्प लगाता पाया गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। कहा जिन क्षेत्रों में पानी की अधिक समस्या आ रही है वहा टैंकरों से पानी भेजा जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

