सेनिटोरियम में पाँच दिनों से पानी को तरसे लोग, अब देंगे जल संस्थान में धरना

ख़बर शेयर करें

-पानी नही आने से प्रदर्शन को तैयार हो रहे लोग

भवाली। पेयजल समस्या से क्षेत्र में लोग आक्रोशित होते जा रहे है। सेनिटोरियम रोजीविला क्षेत्र में पिछले पाँच दिनों से पानी नही आने से लोगो के हलक सूखे हुए हैं। जिससे क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजमोहन जोशी ने कहा कि गर्मियों में हर दिन पानी के लिए परेशान रहे, अब अच्छी बरसात होने के बाद भी पानी नही मिल पा रहा है। जिससे क्षेत्र की जनता का जल संस्थान के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कहा कि कल तक पानी नही आने पर कार्यालय में जनता के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। एई रवि डोभाल ने बताया कि पाइपलाइन दो जगह फट गई थी। वेल्डिंग का काम किया जा रहा है। जल्द पानी आ जायेगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जलजनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट105 लोगों की जांच, 72 ब्लड और पानी के सात सैंपल लिए; सचल चिकित्सा वाहन तैनात
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page