भवाली। सिरोड़ी ग्रामसभा के उनेड़ी तोक में गौशाला बनाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने पटवारी को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र लिख कहा कि सूत्रों से पता चला कि एक व्यक्ति द्वारा गाँव के तोक उनेड़ी में गौशाला खोलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गाँव मे पहले ही सीमित चारागाह और कृषि भूमि है। जो हमारे पशुओं के लिए भी पर्याप्त नही हो पाता। कहा कि गौशाला में आने वाले पशुओं से ये और कम हो जाएगा। और गौशाला की गायें गाँव में होने वाली खेतों में फसल को भी नुकसान पहुचायेंगे। कहा कि व्यक्ति गाँव का निवासी भी नही है, निजी फायदे के लिए गाँव मे अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। गौशाला की आड़ में अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है। जो वन भूमि के निकट है। इससे आगे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कहा कि ग्रामीण अतिक्रमण कारी मानसिक का विरोध करते हैं। कहा किसी भी हाल में गौशाला नही बनने दी जाएगी। जिसके लिए ग्रामीण पुरजोर विरोध करेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट, गीता ढेला, पुष्पा ढेला, मधु ढेला, देवकी ढेला, लीला, दीपा, गोविंदी, पुष्पा, आशा, हीरा देवी, बबिता, हिमानी, बहादुर सिंह, गिरधारी, बालम सिंह, पंकज सिंह, भोपाल सिंह, तरुण सिंह, हर्षित, राहुल, गोविंद, हरेन्द्र, चंदन, कुँवर सिंह, कुंदन सिंह, नीरज, अजेंद्र, नरेंद्र आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

