भवाली। वाल्मीकि सभा ने भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ शशि बाला, विधायक प्रतिनिधि रोहित कुमार रहे। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा भगवान वाल्मीकि ने रामायण और योग वसिष्ठ जैसे महान तथ्यों को रचा और विश्व को सभी मार्गों में चलने का मंत्र दिया। सेनिटोरियम के भगवान वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई रानीखेत रोड़ वाल्मीकि मंदिर में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा जहां से निकली श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। बैण्ड बाजे के साथ आकर्षक झांकियों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चे भगवान वाल्मीकि का रूप धारण कर झाकियों में शामिल हुए। राधा कृष्ण की वेषभूशा में सुंदर नृत्य कर रहे कालाकारों का सभी ने आनंद उठाया। नृत्य कर रहे कलाकारों के करतब देख सभी श्रद्धालु उत्साहित हो उठे। शिव जी की टोली का रूप धरे कालाकारों का शिव नृत्य देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। वही विधायक प्रतिनिधि रोहित कुमार ने वाल्मीकि समिति को 2 लाख मंदिर के लिए देने की घोषणा की। होटल यथार्थ इन में हितेश साह, दिवाकर साह, अफसर अली, पारस चौहान, जतिन चौहान, मोहित गौतम, आदित्य आर्य ने डोले का स्वागत और श्रद्धालुओ के जलपान की व्यवस्था की।
इस दौरान वाल्मीकि सभा अध्यक्ष राजन लाल, पंकज अद्वेती, रोहित कुमार, मोहन सिंह बिष्ट, नीमा बिष्ट, दयाल आर्य, प्रकाश आर्य, किशन अधिकारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, संजय जोशी, खजान भट्ट, लवेंद्र क्वीरा नीरज सिंह अधिकारी बालम सिंह मेहरा, राम प्रसाद, सतीश वाल्मीकि, वीरेंद्र लाल प्रधान, आजू चौधरी, जगमोहन, शुष्पाल, बाबूलाल, राजा राम, वर्जमोहन जोशी, गजेंद्र सिंह रौतेला, अभिषेक मेहता आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

