भवाली में मतदान के लिए पहुंचेंगे प्रवासी वोटर

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रवासी वोटरों को मतदान करने के लिए घर आकर वोट डालने की पहल रंग लाया रही है। जिला निर्वाचन आयोग की शतप्रतिशत मतदान की पहल का असर लोगो को हो रहा है। पढ़ाई व काम के लिए जिले से महानगर गए वोटर मतदान के लिए घर लौटेंगे। जिसके लिए मतदान जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। नगर पालिका भवाली द्वारा घर घर जाकर लोगो को मतदान के लिए जागरूक करने के साथ बाहर काम करने व पढ़ाई के लिए गए बच्चों को वोट डालने के लिए बुलाने की अपील की जा रही है। भवाली में पांच हजार से अधिक वोटर पंजीकृत हैं। जिला निर्वाचन आयोग की ओर से नगर सहित गांव गांव जाकर लोगों को मतदान की शपथ दिलाई जा रही है। अब तक 80 फीसदी से अधिक लोगों को मतदान की शपथ दिलाई जा चुकी है। पंजीकृत मतदाताओं में कई ऐसे भी हैं जो काम के सिलसिले में दिल्ली, देहरादून, बेंगलुरु, मुंबई आदि महानगर गए हुए हैं। जिला निर्वाचन आयोग की ओर से इन लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इनमें से अधिकांश मतदाताओं ने घर पहुंचकर मतदान करने का मन बना लिया है। कई लोगों ने कंपनियों, संस्थानों में मतदान के लिए अवकाश के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page