भवाली नगर पालिका में मतदाता सूची में आज से सुधार सकेंगे नाम

ख़बर शेयर करें

भवाली। निकाय चुनावों के लिए तैयारियां तेज हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों ने मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया है। मतदाताओं के नाम जुड़ाने और नाम, पता आदि जानकारियों को सुधारने को सात दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका भवाली अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नाम जुड़वाने सही कराने के लिए लोग सोमवार से कार्यालय में आ सकते हैं। इसके साथ ही जिनके नामों में गड़बड़ी हैं उनके नाम ठीक किए जाएंगे। शासन स्तर पर नगर निकायों के चुनाव को लेकर कसरत चल रही है। जून में निकाय चुनाव कराने की तैयारी चल रही है। हालांकि, औपचारिक तौर पर इसके आदेश जारी नहीं हैं। शासन ने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को मतदाता सूची तैयार कर उन्हें अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। शासन से मिले निर्देशों के बाद निकाय ने मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने का कार्य शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page