स्वीप टीम नैनीताल का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी

ख़बर शेयर करें

स्वीप टीम नैनीताल द्वारा मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल /नोडल अधिकारी स्वीप,की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें नोडल अधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल द्वारा कई उपयोगी व महत्वपूर्ण सुझाव तथा जानकारियां दी गईं। उनके द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद के भीमताल हल्द्वानी, नैनीताल और रामनगर के मुख्य द्वारों पर सेल्फी प्वाइंट बनवाने, मतदान मेरा अधिकार हर वोट जरुरी हैं आदि नारे के साथ एल.ई.डी प्वाइंट, डेमोक्रेसी कैफे, ह्यूमन चेन का निर्माण ,कूड़ा गाड़ी के माध्यम से ऑडियो संदेश,मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित गीत ,हस्ताक्षर अभियान की फ्लेक्सी, यूथ आइकंस के द्वारा जागरूकता, रन फॉर डेमोक्रेसी ,वॉल पेंटिंग, प्रतिज्ञा,संकल्प पत्र ,शपथ पत्र, काइट फेस्टिवल महिला एवं बाल विकास विभाग को साथ लेकर ऐपण, रंगोली, दौड़ ,कैंडल वॉक, रन फॉर डेमोक्रेसी साथ में अनेक आकर्षक योजनाओं के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में जनपद में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिला समन्वयक स्वीप/ मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी , ए पी डी चंदा फर्त्याल, सह-समन्वयक ललित मोहन पांडे , गौरी शंकर कांडपाल ,डॉ.प्रदीप उपाध्याय ,राकेश लाल वर्मा ने मीटिंग में प्रतिभाग किया ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page