कैंची धाम में श्रद्धालु मर्यादित वस्त्रों में ही कर सकेंगे दर्शन, पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी व व्यापारियों की मुहिम लाई रंग

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम नीब करौली मंदिर में भी श्रद्धालु अब मर्यादित वस्त्रों में ही प्रवेश कर सकेंगे। पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी व व्यापारियों की मुहिम रंग लाई है। अब अमर्यादित वस्त्रों में दर्शन को आने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी सहित व्यपारियो ने साइन बोर्ड लगाकर भक्तों को जागरूक करने की मांग थी। मंदिर के अंदर फोटोग्राफी करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए मंदिर समिति की ओर से कैंची धाम के बाहर और आसपास साइन बोर्ड लगा गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर समिति के निर्णय की जानकारी मिल सके।
मन्दिर समिति के प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि मंदिर के अंदर मोबाइल में बात करना मोबाइल से फ़ोटो वीडियो बनाना मना है। कहा मंदिर के अंदर प्रवेश करने से पहले ही मोबाइल को साइलेंट कर सकते हैं। फोटोग्राफी करता हुआ कोई पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। परिसर के आस पास में मंदिर समिति की ओर से साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। श्रद्धालु मर्यादित वस्त्र पहनकर ही दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद ले। अमर्यादित अशोभनीय वस्त्र पहनकर दर्शन ना करे। कहा मंदिर की पवित्रता को सभी श्रद्धालु बनाएं रखे। कैची के ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि लगातार श्रद्धालु मन्दिर में मना करने के बाद फ़ोटो ग्राफी वीडियो करते हैं। मंदिर समिति ने साइन बोर्ड लगाकर मन्दिर में मर्यादा पवित्रता का पालन कर मर्यादित वस्त्र पहनकर ही दर्शन करने की अपील की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page