पुलिस की त्वरित मदद के कायल हुए इंग्लैंड व फ्रांस से आए पर्यटक, कहा थैंक्यू चम्पावत पुलिस

ख़बर शेयर करें

पुलिस की त्वरित मदद के कायल हुए इंग्लैंड व फ्रांस से आए पर्यटक, कहा थैंक्यू चम्पावत

चम्पावत जनपद के नेपाल सीमा से लगे थाना बनबसा क्षेत्र के अंतर्गत इंग्लैंड व फ्रांस राष्ट्र से भारत घूमने आए तीन यात्रियों 1-Sebastien Lesievr 2-Nabil Islam निवासी फ्रांस व 3-Oliver Spalton निवासी इंग्लैंड के द्वारा बनबसा के सजवाण मार्केट में विश्राम के समय उनका लैपटॉप (Microsoft company) का कही खो दिया गया। जिसको उनके द्वारा काफी ढूढा गया लेकिन लैपटॉप कही नही मिला। जिसके बाद उनके द्वारा थाना बनबसा में लैपटॉप खोने की सूचना दर्ज करायी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एक पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आते जाते लोगों एवं कैंप के आसपास रुके यात्रियों से पूछताछ की गई साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी की फुटेज भी चैक की गई और थोड़े प्रयासों के बाद पुलिस टीम के द्वारा लैपटॉप को सजवाण मार्केट बनबसा से जहां लैपटॉप एक दुकान के आगे रोड पर पड़ा मिला से तलाश कर विदेशी मेहमानों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही और मदद से प्रभावित होकर इंग्लैंड व फ्रांस से आए पर्यटक यात्रियों द्वारा थाना बनबसा पुलिस के साथ इंडियन पुलिसिंग की प्रशंसा भी की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page