भवाली। रविवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद आईसीआरआई के महानिदेशक एवं सचिव डॉ. एम.एल. जाट के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय दल ने आईसीएआर-राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो के क्षेत्रीय केंद्र, भवाली का दौरा किया।इस दौरान डॉ. डी.के. यादव (उप महानिदेशक, फसल विज्ञान एवं निदेशक डॉ. राजवीर सिंह (उप महानिदेशक, प्रसार) तथा डॉ. लक्ष्मी कांत (निदेशक, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान) भी उपस्थित रहे। दल ने केंद्र के फार्म एवं फील्ड जीन बैंक का निरीक्षण कर पादप आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया। महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कठिन पर्वतीय परिस्थितियों में मूल्यवान जर्मप्लाज्म के संरक्षण के लिए केंद्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को भविष्य में और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह दौरा केंद्र के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के लिए उत्साहवर्धक रहा और हिमालयी क्षेत्र में पादप आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

