रामगढ़ चंडीधार देवी मन्दिर में विष्णु पुराण कथा शुरू

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ चंडीधार देवी मंदिर में परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 अवधूत बाबा रंगनाथ महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष में विष्णु पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार से श्री विष्णु पुराण कथा का श्री श्री 108 बाबा भंडारी महाराज के सानिध्य में व स्वामी सत्यदेव सरस्वती, इंद्रजीत महाराज , दिगम्बर विवेका नन्द सरस्वती, महापुरुष भविष्य भारतीय द्वारा कलश यात्रा के साथ शुभारंभ कराया गया।
कथावाचक ब्यास मनोज कांडपाल शास्त्री ने भगवान विष्णु की सुंदर लीलाएं सुनाई। मूल पाठ तिलक कांडपाल द्वारा प्रारंभ किया गया। इस दौरान चेतन तिवारी, योगेश तिवारी, गोविन्द बिष्ट, बबलू, धीरज शर्मा, कंचन भट्ट नवल पांडे, गोविन्द नेगी, हिमांशु पांडे, राहुल पांडे, पंकज शर्मा, हरीश रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page