गेठिया ग्रामसभा की खुली बैठक में ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

भवाली। गेठिया ग्रामसभा की खुली बैठक आज ग्राम पंचायत में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता बिष्ट ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य गांव से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर उनके समाधान की दिशा में निर्णय लेना रहा।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को बड़ी समस्या बताया। जल संस्थान से समय पर निरस्तीकरण नही करने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली। सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, और आवास योजना जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया। समस्याओं के निस्तारण की शीघ्र समाधान की मांग की गई।
प्रधान रिंकू देवी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समस्याओ का निस्तारण करने को कहा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page