अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए भूख हड़ताल बैठे ग्रामीण

ख़बर शेयर करें

अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए भूख हड़ताल

बेतालघाट में मंगलवार को सीएचसी में सुविधाओं की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा व ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे ।
बेतालघाट में मंगलवार को सीएचसी में सुविधाओं की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा व ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे ।

बेतालघाट, संवाददाता। सीएचसी बेतालघाट में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करने, कोटाधरिया तोक को सड़क से जोड़ने और राजमार्ग-71 मार्ग पर हॉटमिक्स कराने की मांग को लेकर बेतालघाट के लोगों ने मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा, मनीष पंत, भूपेंद्र बिष्ट और पना बिष्ट ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

सिमलखा से जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बेतालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आंदोलनकारियों का कहना है कि मांगों के समाधान तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। संजय बोहरा ने बताया, कि एक जून को उन्होंने कैंची धाम तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 15 दिन के भीतर क्षेत्र की तीन प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की थी। चेतावनी दी थी कि तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं किए जाने के बाद अब क्षेत्रवासियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। ग्रामीणों की मांग है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई जाए और स्थायी तकनीशियन की नियुक्ति की जाए। आंदोलन को समर्थन देने महेंद्र रावत, प्रेम महाराज, मोहित पंत, धाम सिंह आदि पहुंचे

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page