निनाद संगीत महोत्सव के फिनाले में भवाली के अथर्व मेहता ने बनाई जगह, 29 को आगरा में होगा फिनाले

ख़बर शेयर करें
  • व्यक्तिगत प्रतिभागी के रूप में हुआ चयन, 28 और 29 नवंबर को आगरा में होगा फिनाले

भवाली। नैनीताल जिले के भवाली निवासी अथर्व मेहता ने संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर 62वें निनाद संगीत महोत्सव 2026 के तहत आयोजित अखिल भारतीय पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर संगीत प्रतियोगिता के फिनाले में जगह बनाई है। अथर्व का चयन व्यक्तिगत प्रतिभागी के रूप में हुआ है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अखिल भारतीय पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर संगीत प्रतियोगिता का फिनाले 28 और 29 नवंबर 2026 को आगरा में आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित प्रतिभागियों को अपनी संगीत प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के दिशा-निर्देशों के अनुसार फिनाले में प्रतिभागियों को तबला अथवा हारमोनियम की संगत के साथ प्रस्तुति देनी होगी। प्रतिभागी अपने संगतकार को साथ ला सकेंगे, जबकि पूर्व सूचना देने पर आयोजकों की ओर से भी संगतकार की व्यवस्था की जा सकती है।
अथर्व मेहता का फिनाले के लिए चयन होना भवाली क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। अब सभी की निगाहें आगरा में होने वाली प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां अथर्व अपनी प्रस्तुति के माध्यम से अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page