कार और स्कूटी की भिड़ंत, बाल-बाल बचे सवार
गरमपानी- भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को काकड़ीघाट के पास कार और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी से सुतली की ओर जा रही कार की काकड़ीघाट के पास स्कूटी से टक्कर हो गई
चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



