भवाली। ग्राम पंचायत भवाली गांव, पट्टी पाडली की खतौनी संख्या 00018 में दर्ज खेत संख्या 837 से 878 के बीच की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा 229 बी का दावा प्रस्तुत किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को पत्र देकर दावे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार एक व्यक्ति की ओर से करीब 17 नाली भूमि पर दावा प्रस्तुत किया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दावे के समर्थन में प्रस्तुत किए गए प्रमाण पत्र तथा पूर्व में राजस्व अधिकारियों के समक्ष दर्ज बयान और गवाहों के कथन तथ्यों के विपरीत हैं। उनका कहना है कि दावा करने वाला व्यक्ति ग्राम पंचायत का स्थायी निवासी नहीं है और न ही पूर्व से भूमि का खातेदार रहा है।
उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कराने, गलत दावे की प्रक्रिया पर रोक लगाने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
ग्रामीणों ने कहा कि भूमि संबंधी मामले में निष्पक्ष जांच नहीं होने से स्थानीय लोगों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से ग्रामवासियों के हितों और भूमि अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्राम प्रधान गोपाल चन्द्र ने बताया कि पत्र देने के बाद अब तक कार्रवाई नही हुई है। बाहरी व्यक्ति को गाँव मे किसी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा। ग्रामीणों में कार्रवाई नही होनेंको लेकर आक्रोश हैं। एसडीएम अनुराग आर्या ने बताया कि 229 बी न्यायिक प्रक्रिया है। प्रधान व अन्य लोग कोई उसमें खातेदार कब्जेदार नही है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसमें आदेश भी हो गए हैं अगर ऐतराज है तो अपील कर सकते हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

